ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व श्री नथमल तोदी बी.एड.महाविद्यालय,लक्ष्मणगढ़ में पुरस्कार वितरण व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

By Goapl Gupta · 26 Mar 2026 · 23 views
स्थानीय श्री भगवानदास तोदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व श्री नथमल तोदी बी.एड.महाविद्यालय,लक्ष्मणगढ़ में पुरस्कार वितरण व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार फारूक़ अली, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत,सचिव श्री आशकरन शर्मा,प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत व डॉ बीनू शेखावत द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत वर्षपर्यन्त आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा राज्य स्तरीय निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं, खेलों में विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाङियो , राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर महाविद्यालय को गौरवान्वित करने वाले एनसीसी कैडेट्स ,एनएसएस स्वंयसेवक व रेन्जर-रोवर्स ,शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान तहसीलदार फारूक़ अली, प्रशासक श्री प्रमेन्द्र सिंह शेखावत व सचिव श्री आशकरन शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय का सांस्कृतिक कार्यक्रम व शेखावाटी अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एकल गायन प्रतियोगिता में वेदांता महाविद्यालय रींगस की तनवी बावेजा ने प्रथम, श्री रिषिकुल बी एड महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की हंसा कुमावत ने द्वितीय तथा विनायक बी एड महाविद्यालय लक्ष्मणगढ के निकित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय विज्ञान महाविद्यालय सीकर की इशिका कुमावत ने प्रथम, सोना देवी सेठिया कन्या महाविद्यालय सुजानगढ की भाग्यलक्शमी ने द्वितीय तथा मोहिनी देवी गोयनका इंटीग्रेटेड महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की विनीता सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहिनी देवी गोयनका महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की छात्राएँ , द्वितीय स्थान पर मोहिनी देवी गोयनका बी एड महाविद्यालय की छात्राएँ तथा तृतीय स्थान पर रामा देवी महाविद्यालय नुआ की छात्राएँ रही। विचित्र वेशभूषा में मोहिनी देवी गोयनका बी एड महाविद्यालय लक्ष्मणगढ की भावना सैनी प्रथम,ग्रामीण महिला महाविद्यालय सीकर की नेहा द्वितीय तथा सोना देवी सेठिया कन्या महाविद्यालय सुजानगढ की भाग्यलक्शमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मंचस्थ अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गाङोदा शिवधाम के पीठाधीश श्री महावीर जति महाराज की गरिमामय उपस्थिति ने और अधिक शोभायमान किया। महावीर जति महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन में नशे से दूर रहकर लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विक्रम सिंह, श्रीमती रिमझिम शेखावत व डॉ राशिद अली द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका श्री अमित शर्मा व श्री जयकान्त खरादी द्वारा निभायी गयी।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय व श्री नथमल तोदी बी एड महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी,अभिभावक,अतिथि ,पत्रकार व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन एस नाथावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी स्टाफ सदस्यों,पत्रकार बन्धुओ व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube