ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

रामनवमी पर बड़ पीपली बालाजी धाम में महिलाओं की भव्य लठ यात्रा जय श्रीराम–बजरंगबली के जयकारों से गूंजा झोटवाड़ा, 3–4 किमी मार्ग पर निकली ऐतिहासिक रैली

By Goapl Gupta · 26 Mar 2026 · 18 views
रामनवमी पर बड़ पीपली बालाजी धाम में महिलाओं की भव्य लठ यात्रा

जय श्रीराम–बजरंगबली के जयकारों से गूंजा झोटवाड़ा,

3–4 किमी मार्ग पर निकली ऐतिहासिक रैली

जयपुर (झोटवाड़ा)। रामनवमी के पावन पर्व पर बड़ पीपली बालाजी धाम में महिलाओं की भव्य लठ यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। महंत परमेंद्रनाथ जी महाराज के सानिध्य में निकली यह रैली आस्था, परंपरा और नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई। “जय श्रीराम” और “बजरंगबली” के गगनभेदी जयकारों से झोटवाड़ा देर शाम तक गूंजता रहा।
शाम 4:30 बजे मंदिर परिसर में महिलाओं का जुटान हुआ और ठीक 5 बजे अनुशासित लठ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यह भव्य रैली मंदिर से शुरू होकर वर्धमान बिल्डिंग, जोधपुर मिष्ठान भंडार, निवारू रोड और शालीमार चौराहा होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। करीब 3 से 4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर निकली इस यात्रा में लाल साड़ी में सजी महिलाओं ने लाठियों के साथ अनुशासन, एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चली इस रैली में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं ड्रोन के माध्यम से फूल बरसाए जाने से माहौल और भव्य हो गया। “बालाजी महाराज” और “श्रीराम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और धार्मिक उत्साह चरम पर पहुंच गया।
यात्रा के दौरान युवतियों के हाथों में तलवारें, हनुमान ध्वज और बालाजी महाराज के प्रतीक आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने लाठियों के माध्यम से आत्मरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया, वहीं बच्चों ने तलवारबाजी के करतब दिखाकर वीरता का परिचय दिया।
शोभायात्रा में चार भव्य रथों पर सजी जीवंत झांकियां विशेष आकर्षण बनीं, जिनमें भगवान श्रीराम, दशरथ, सीता माता और बालाजी महाराज के रूपों का सजीव चित्रण किया गया। दो घोड़ों पर सवार बच्चों ने हाथों में तलवार लेकर करतब दिखाए, जबकि बालिकाएं बालाजी महाराज के प्रतीक ध्वज व गदा लेकर चलती नजर आईं।
घोड़ों की मौजूदगी और डीजे की धुनों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन को उत्सव में बदल दिया। लाल साड़ी और सफेद कुर्ता-पायजामा की एकरूप वेशभूषा ने अनुशासन और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान झोटवाड़ा पुलिस थाना की पुलिस मुस्तैद रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। समापन पर मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण किया गया।
इस अवसर पर महंत परमेंद्रनाथ जी महाराज ने कहा कि रामनवमी धर्म, मर्यादा और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने नारी सम्मान और सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए हर महिला को आत्मरक्षा में सक्षम बनने का आह्वान किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube