ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बम्बोरा की बेटी ने धरियावद में लहराया परचम, किया गांव का नाम रोशन - याशिका शर्मा के 10वीं कक्षा में 92 प्रतिशत अंक लाने पर किया सम्मान

By Goapl Gupta · 27 Mar 2026 · 33 views
बम्बोरा की बेटी ने धरियावद में लहराया परचम, किया गांव का नाम रोशन
- याशिका शर्मा के 10वीं कक्षा में 92 प्रतिशत अंक लाने पर किया सम्मान
-
उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर जिले के बम्बोरा कस्बे की याशिका शर्मा पुत्री प्रकाश चंद्र शर्मा द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में बिना किसी कोचिंग क्लास बिना किसी ऑनलाइन पढ़ाई की सहायता से 92 प्रतिशत अंक लाने पर विद्यालय प्रशासन एवं श्रीराम सत्संग परिवार ने याशिका एवं परिवार का सम्मान किया। पिता प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि इंग्लिश मीडियम द सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल धरियावद की ओर से बधाई एवं सम्मान किया गया। साथ ही श्री राम सत्संग मंडल धरियावद परिवार एवं विप्र समाज बंधुओं द्वारा उज्जवल भविष्य एवं परिवार व समाज का नाम रोशन करने पर शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की। याशिका द्वारा इस प्रकार बिना किसी अन्य सहायता के केवल स्वयं एवं विद्यालय गुरुजनों के सहयोग से उत्कृष्ट परिणाम लाना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है इसके लिए सभी गुरुजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा कर याशिका का उत्साहवर्धन किया। याशिका ने यह उपलब्धि अपने परिवार, गुरुजनों को समर्पित की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube