ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आदर्श तालुका' कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविर की तैयारियां जोरों पर; 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन

By Goapl Gupta · 27 Mar 2026 · 34 views
'आदर्श तालुका' कठूमर में मेगा विधिक चेतना शिविर की तैयारियां जोरों पर; 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन
अलवर/कठूमर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा), जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के अध्यक्ष श्री अनंत भंडारी एवं सचिव श्री मोहन लाल सोनी के कुशल मार्गदर्शन व प्रभावी पर्यवेक्षण में आगामी 29 मार्च 2026 को कठूमर स्थित गैलेक्सी एकेडमी, लक्ष्मणगढ़ रोड पर एक विशाल 'मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर संभाग में कठूमर को 'आदर्श तालुका' के रूप में चयनित किए जाने के बाद, इस गौरवपूर्ण आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं।
इस भव्य शिविर की मुख्य विशेषता इसकी 'सिंगल विंडो' व्यवस्था होगी, जहाँ एक ही छत के नीचे केंद्र और राज्य सरकार के दर्जनों विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने, आयुष्मान आरोग्य, पेंशन, पालनहार और कन्यादान जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ-साथ कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण व तारबंदी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व गार्गी पुरस्कार वितरण की प्रक्रियाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
अध्यक्ष श्री अनंत भंडारी और सचिव श्री मोहन लाल सोनी द्वारा स्वयं तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि कठूमर को 'आदर्श विधिक सेवा केंद्र' के रूप में स्थापित करना एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित होगी।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube