ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने एससी एसटी स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर निरीक्षण किया

By Goapl Gupta · 28 Mar 2026 · 29 views
सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने एससी एसटी स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर निरीक्षण किया

स्काउटिंग सुनागरिकता का पाठ पढ़ाती है-दामोदर शर्मा
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सीकर द्वारा
स्काउट गाइड मुख्यालय बड़ा तालाब सीकर पर जिला स्तरीय अनुसूचित जाति जनजाति स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की सामाजिक उपयोगी, चरित्र ,स्वास्थ्य स्वावलंबन और सेवा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया व उसके साथ-साथ पायनियरिंग,मैपिंग समाज सेवा ,सामुदायिक सेवा, अनुमान लगाना का प्रशिक्षण भी प्रदान किया । शिविर का अवलोकन दामोदर प्रसाद शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट जयपुर संभाग , मामराज शर्मा जिला कोषाध्यक्ष स्काउट गाइड ने किया। स्टाफ सजेशन द्वारा अतिथियों का स्वागत है स्कॉर्पियो बनाकर किया गया । इस अवसर पर बालक बालिकाओं को स्काउट गाइड बालक बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ाने और स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्राप्त कर
सुनागरिक बनने का संदेश दिया। मामराज शर्मा ने सभी स्काउट गाइड सदस्यों को स्काउटिंग गाइडिंग के प्रशिक्षण को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर गणेश प्रसाद गुर्जर सी ओ स्काउट आवासीय विद्यालय खुड़ी,प्रेम पावडिया गाइड कैप्टिन, देवीलाल जाट, रामप्रसाद भास्कर रोवरलीडर, मनेन्द्र कुमार देवा स्काउट मास्टर,लखन बावरिया, प्रिंस,
सहित अनेक स्टाफ सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube