ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पट्टी क्षेत्र में गूंजा धर्मध्वनि का घोष — जगद्गुरु शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत, भक्तिमय माहौल में हुआ ऐतिहासिक आगमन*

By Goapl Gupta · 28 Mar 2026 · 96 views
*पट्टी क्षेत्र में गूंजा धर्मध्वनि का घोष — जगद्गुरु शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत, भक्तिमय माहौल में हुआ ऐतिहासिक आगमन*

सुभाष तिवारी लखनऊ


पट्टी (प्रतापगढ़),

परमाराध्य परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज का आज पट्टी क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं भव्य आगमन हुआ। शंकराचार्य बनने के पश्चात उनके प्रथम आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

शंकराचार्य जी का चांदा बाज़ार में भव्य स्वागत किया गया, जहाँ हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तिमय वातावरण में जयघोष, पुष्प वर्षा एवं अभिनंदन के साथ पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। श्रद्धालु भावविभोर होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

चांदा बाज़ार से जलपा नहर पुल होते हुए सैकड़ो वाहन के साथ भव्य शोभायात्रा के माध्यम से शंकराचार्य जी का आगमन कथा स्थल भवसरनपुर (सैफाबाद), पट्टी में हुआ, जहाँ श्री रमाकांत पांडेय एवं परिवार द्वारा विधिवत पादुका पूजन सम्पन्न कराया गया। साथ में आयोजक प्रदीप पांडेय, संदीप पांडेय मौजूद रहे

इसके पश्चात शंकराचार्य जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया एवं प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित किया। मंच पर आगमन के उपरांत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पूज्य पाराशर जी महाराज द्वारा उनका स्वागत किया गया।

अपने प्रेरणादायी आशीर्वचन एवं उद्बोधन में शंकराचार्य जी ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य का विस्तार से वर्णन करते हुए धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने गौ माता के महत्व को बताते हुए राष्ट्र माता के संरक्षण हेतु जन-जन से आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात शंकराचार्य जी अपने अगले पड़ाव अंबेडकर नगर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर शंकराचार्य जी के साथ दंडी सन्यासी स्वामी अप्रमेय जी, महामंडलेश्वर अमृषानंद जी, नरोत्तम पारीक जी सहित सैकड़ों संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार, संदीप पांडेय, प्रदीप पांडेय, भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह ‘योगी’, शिवेंद्र सिंह ‘राना’, बिंदेश्वर पाठक ‘बिंदु’, सीताराम पांडेय, बबलू पांडेय, शिवेश्वानंद जी महाराज,अनुज प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह ‘राज’, अभय सिंह, सत्यम तिवारी, उदय सिंह सहित क्षेत्र के हजारों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री शैलेन्द्र योगिराज सरकार द्वारा प्रदान की गई।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube