ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

युवा महोत्सव में बाल व युवा कलाकारों ने राजस्थान की दुर्लभ लोक कलाओं को किया जीवंत संभाग स्तर पर प्रथम पर रहे संभागी लेंगे राज्य स्तर पर भाग प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किय

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 25 views
युवा महोत्सव में बाल व युवा कलाकारों ने राजस्थान की दुर्लभ लोक कलाओं को किया जीवंत
संभाग स्तर पर प्रथम पर रहे संभागी लेंगे राज्य स्तर पर भाग
प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया

उदयपुर 22 दिसंबर। राजस्थान युवा बोर्ड एवं युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार के तत्वावधान में संभाग स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पानेरियों की मादड़ी में आयोजित हुआ। महोत्सव में युवा प्रतिभाओं को अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक क्षमताओं के प्रदर्शन का मौका मिला। संभाग आयुक्त व जिला कलेक्टर के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित महोत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद राजकुमारी मेनारिया रही। अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डॉ. लोकेश भारती ने की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल एवं देशपाल सिंह शेखावत प्रधानाचार्य मंजू श्रीमाली, तरुण श्रीमाली संचालन किरण बाला भट्ट, संतोष व्यास ने किया।
नोडल अधिकारी लोकेश भारती ने बताया कि सरकार द्वारा लोक संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए युवा महोत्सव के अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार विविध सांस्कृतिक एवं कलात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बाल व युवा कलाकारों ने लुप्त होती लोक कलाओं का संरक्षण करते हुए विभिन्न राजस्थानी लोक कलाओं को जीवंत कर दिया। जिला स्तर के विजेताओं ने संभाग स्तर पर अपने जिले को राज्य स्तर पर ले जाने के लिए एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देते हुए श्रोताओं और दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. सत्यनारायण सुथार ने बताया कि महोत्सव में कल 19 लोक कलाओं में विभिन्न जिलों से आए युवा कलाकारों ने भाग लिया। सुथार के अनुसार संभाग के सभी जिले से आए युवा कलाकारों ने विज्ञान मेला, समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, समूह लोक गायन, एकल लोक गायन, कहानी, लेखन, चित्रकला, भाषण, हस्तकला, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद, फड़ पेंटिंग, रावणहत्था, मांडना, कठपुतली, खड़ताल, भपंग, भित्ति चित्र, फड़ गायन जैसी दुर्लभ लोक कलाओं में हिस्सा लिया। सह संयोजक सुशील कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर जिले के अलावा राजसमंद, प्रतापगढ़, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संभागी शामिल हुए। युवा महोत्सव के नोडल अधिकारी लोकेश भारती ने बताया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवा महोत्सव के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता के अनुसार संभाग पर प्रथम स्थान पर रहने वाले सभी लोक कलाकार आगामी दिनों जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में उदयपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube