जैन एजुकेशनल कैम्प के बैनर का विमोचन सम्पन्न 8 जून से 14 जून तक आयोजित होगा कैम्प
By Goapl Gupta ·
30 Mar 2026 ·
18 views
जैन एजुकेशनल कैम्प के बैनर का विमोचन सम्पन्न
8 जून से 14 जून तक आयोजित होगा कैम्प
उदयपुर संवाददाता विवेक अग्रवाल। श्री कुंदकुंद कहान वीतराग विज्ञान शिक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले के जैन एजुकेशनल कैम्प(आवासीय) 2026 के बैनर का विमोचन सम्पन्न हुआ
शिक्षण समिति के समन्वयक डॉ महावीर प्रसाद जैन ने बताया की सोमवार को श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जिन चैत्यालय, मुखर्जी चौक, उदयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें जैन समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैनर का विधिवत विमोचन हेमेंद्र जी गंगावत के करकमलों द्वारा किया गया,मुख्य अतिथि सुभाष गदिया थे वही अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कचरूलाल मेहता ने की, वहीं, जिससे पूरा वातावरण धर्म, उत्साह और प्रेरणा से ओत-प्रोत हो उठा।
शिविर निर्देशक “राजस्थान गौरव”डॉ. जिनेन्द्र शास्त्री ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी आगंतुक अतिथियों एवं साधर्मियों का शब्दों द्वारा स्वागत करते हुए कहा कि यह शिविर केवल एक शिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में संस्कार, संयम और वीतरागता के बीज बोने का एक पवित्र प्रयास है। उन्होंने वर्तमान समय में बच्चों को धर्म, नैतिकता एवं आत्म-विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे आने वाली पीढ़ी को सुसंस्कारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा सभी से इस पुण्य कार्य में सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया।
विशिष्ट अतिथि पं.खेमचंद जैनदर्शनाचार्य, पं.ऋषभ शास्त्री थे
शिक्षण समिति अध्यक्ष अभय बण्डी ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह शिविर दिनांक 8 जून 2026 से 14 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह शिक्षण शिविर पारंपरिक नाम से संचालित हो रहा था, किंतु आधुनिक परिवेश एवं बच्चों की बदलती रुचियों को ध्यान में रखते हुए इसका नाम परिवर्तित कर जैन एजुकेशनल कैम्प (आवासीय) रखा गया है, जिससे बच्चों एवं युवाओं में अधिक आकर्षण उत्पन्न हो सके।
इसी क्रम में समिति मंत्री नृपेन्द्र जैन ने सुझाव दिया कि शिविर में युवाओं के लिए भी एक विशेष कक्षा का समावेश किया जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए शिविर में युवाओं हेतु पृथक कक्षा निर्धारित की गई, जो इस आयोजन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाएगी।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. निलेश जैन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष राकेश दलावत, सीमंधर जैन, अजित कुमार बण्डी, राकेश कुमार जैन, अजीत कुमार गोर्द्धनोत, विवेक बण्डी, ललित गदिया, जसवन्त कुमार दोशी, विभाष बण्डी, कमल कुमार बोहरा एवं श्रीमती नीलम जैन शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का उत्साह यह स्पष्ट करता है कि यह शिविर आने वाले समय में बच्चों एवं युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत एवं संस्कार निर्माण का सशक्त मंच सिद्ध होगा।