ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

स्काउट इको क्लब सदस्यों ने हर्ष पर्वत का भ्रमण किया

By Goapl Gupta · 30 Mar 2026 · 14 views
स्काउट इको क्लब सदस्यों ने हर्ष पर्वत का भ्रमण किया

प्रकृति अवलोकन के साथ श्रमदान कर हर्ष पर्वत को स्वच्छ बनाया

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय, सीकर एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रकृति अध्ययन शिविर का आयोजन राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय खुडी बड़ी में किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिवस आज स्काउट द्वारा प्रातः काल रेवासा वैदिक आश्रम, जीण माता मंदिर, हर्ष पर्वत श्रंखला, पौध नर्सरी सीकर एवं स्मृति वन की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात सभी स्काउट शिविर स्थल राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय, खुड़ी बड़ी पहुंचे। वैदिक आश्रम रेवासा की व्यवस्था की जानकारी के साथ स्काउट द्वारा वेद विद्यालय की पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की एवं वेद विद्यालय के छात्रों की दैनिक दिनचर्याओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। हर्ष पर्वत पर स्काउट द्वारा प्लास्टिक कचरा संग्रहण का सेवा कार्य किया गया, जिसमें मंदिर की परिसर के आसपास एवं वन्य विभाग के कार्यालय के पास प्लास्टिक कचरा संग्रहण कर कचरा पात्रों में डलवाया गया। पौध नर्सरी सीकर में स्काउट को पॉलीहाउस में एवं ग्रीन हाउस में पौध तैयार करने की जानकारी प्रदान की तथा पोली हाउस तथा ग्रीनहाउस के बाद पौध को प्लास्टिक थैली में रखकर बेड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई। स्मृति वन की प्रदर्शनी में स्काउट को प्रकृति की अनमोल चीजों की जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकृति से एक स्काउट का संबंध की जानकारी प्राप्त हुई। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में दोपहर बाद सभी स्काउट द्वारा प्रकृति के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषय पर पोस्टर निर्माण कार्य किया गया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube