ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नीमकाथाना में 223 दिन बाद एएसपी लोकेश मीणा ने धरने का करवाया समापन

By Goapl Gupta · 30 Mar 2026 · 18 views
*नीमकाथाना में 223 दिन बाद एएसपी लोकेश मीणा ने धरने का करवाया समापन****
नीमकाथाना में 223 दिन बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने धरने पर बैठे भूतपूर्व सैनिक अजय बलाई के पिता को न्याय मिलने का आश्वासन देकर धरने का समापन करवाया।
मावण्डा खुर्द निवासी पूर्व सैनिक रामसहाय वर्मा 20 अगस्त 2025 को अपने बेटे अजय वर्मा की हत्या की खुलासे की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था ।
223 दिन के लंबे संघर्ष के बाद नीम का थाना पुलिस ने आरोपी शोएब खान पुत्र अयूब निवासी मावण्डा खुर्द को गिरफ्तार किया।
223 दिन बाद धरना स्थल पर पहुंचकर एएसपी लोकेश मीणा ने धरना समाप्त करवाया।
रामसहाय वर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले अपराधी को गिरफ्तार किया गया है और हमें न्याय की उम्मीद है।
राष्ट्रीय सचिव युवा लोकदल में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनोद भूदोली ने कहा कि 223 दिन तक एक पूर्व सैनिक रामसहाय वर्मा अपने बेटे अजय की हत्या होने के बाद न्याय की उम्मीद में बैठे हुए यह हमारे लिए शर्म की बात थी।
और गजानंद सैनी ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है प्रशासन से न्याय की उम्मीद है स्थानीय नेताओं ने अनदेखी के कारण धरना लंबा चला।
इस मौके पर गजानन सैनी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा, हरिराम मीणा, तहसील अध्यक्ष मीणा समाज और ज्ञान सिंह मीणा ,जिला सचिव अखिल भारतीय आदिवासी समाज सुरेंद्र सैनी जिला अध्यक्ष, बीएसपी जयप्रकाश जाखड़,लीलाधर सैनी,सतपाल भारती शुभम चोपड़ा,जेपी वर्मा, विनोद मीणा,जे पी त्वीनवाल,श्री चंद सैनी, शिवपाल, बाबूलाल सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर **जनतंत्र की आवाज** राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube