ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न

By Goapl Gupta · 31 Mar 2026 · 12 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
*कंज्यूमर वॉइस एजेंट के रूप में कार्य करेंगे स्काउट गाइड*
क्रय वस्तुओं का बिल लेना उपभोक्ता का अधिकार - मील
झुंझुनू ,31 मार्च,राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार रोवर रेंजर स्काउट गाइड एवं प्रेसिडेंट अवॉर्ड स्काउट प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह का आयोजन उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील के मुख्य आतिथ्य, जेजीटी विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ.मधु गुप्ता की अध्यक्षता एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा समाजसेवी मनीष अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जेजेटी विश्वविद्यालय की मधु गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग के माध्यम से बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है और महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जाता है ।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को और अधिक आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, अतः हमें इस दिशा में कार्य करना चाहिए इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पद से संबोधित करते हुए मनीष अग्रवाल ने कहा कि स्काउटिंग गाइडिंग भारतीय संस्कृति को जीवित रखते हुए समाज सेवा जैसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है ।अग्रवाल ने इस दौरान स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। स्काउट्स कार्यालय 10 स्लीपिंग बैग भेंट किए।
इस दौरान मुख्य अतिथि पद को सुशोभित करते हुए उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा पूरे जिले में न्याय योद्धा के रूप में कार्य करने की मुहिम चलाई जाएगी तथा जिले के स्काउट गाइड कंज्यूमर वॉइस एजेंट के रूप में कार्य करेंगे जो कि उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे ।किसी सामग्री के क्रय करने पर उसका बिल लेना उपभोक्ता का अधिकार है ,उन्होंने उपभोक्ता देवों भव के दृष्टांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपभोक्ता है तो बाजार है, बाजार है तो अर्थव्यवस्था है और अर्थव्यवस्था है तो शासन है ।
उन्होंने कहा कि जिलेभर में मुहिम चलाते हुए स्काउट गाइड के माध्यम से दस हजार महिलाओं छात्राओं को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा ।
*उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित* सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस शिविर के दौरान उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्काउटर गाइडर, ट्रेनिंग टीम के सदस्यों एवं रोवर्स रेंजर्स को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
*कैंप फायर में झूमे स्काउट गाइड*
रात्रि में विशाल शिविर ज्वाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्काउट गाइड जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा के मुख्य अतिथि एवं कैप्टन विद्याधर की अध्यक्षता एवं स्काउट प्रधान नवलगढ़ मुरली मनोहर चोपदार के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कैंप फायर में स्काउट गाइड जमकर झूमे।
इस दौरान निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। स्काउट जिला प्रधान गंगाधर सिंह सुंडा ने बताया कि हमें समन्वित प्रयासों से झुंझुनू जिले की स्काउट गाइड को आगे बढ़ाना है।
इस दौरान कैप्टन विद्याधर ने कहा कि देश में युद्ध आपातकाल के समय आंतरिक स्थितियों को संभालने हेतु स्काउट्स गाइड्स अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से देते हैं।
महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube