हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य वाहन रैली निकाली गई।
By Goapl Gupta ·
31 Mar 2026 ·
23 views
जयपुर, दिनांक 31 मार्च 2026
जयपुर के करतारपुरा स्थित विजय नगर–II क्षेत्र में श्री सीताराम जी मंदिर (शक्ति धाम) में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना दिया।
यह वाहन रैली मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। रैली के दौरान भक्तगण जयकारे लगाते हुए, भगवा ध्वज लहराते हुए एवं भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़े। कई वाहनों को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जिससे रैली का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा।
रैली में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की तथा क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
आयोजन समिति जन विचार मंच समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता एवं धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में भी सहभागिता की अपील की।