ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

33 साल की सेवा को सलाम लुनियावास में शिक्षक पूरणमल बरवड़ का भव्य सम्मान

By Goapl Gupta · 31 Mar 2026 · 189 views
33 साल की सेवा को सलाम

लुनियावास में शिक्षक पूरणमल बरवड़ का भव्य सम्मान

ग्रामीणों ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन, समाज सेवा के संकल्प के साथ दी विदाई

रामपुरा डाबड़ी (जयपाल सिंह शेखावत)।
शिक्षा के क्षेत्र में 33 वर्षों तक समर्पित सेवा देने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, घौसलिया की ढाणी के सेवानिवृत्त शिक्षक पूरणमल बरवड़ का पैतृक गांव लुनियावास में सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

बरवड़ ने अपने लंबे सेवा कार्यकाल में शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का संचार किया। उनके मार्गदर्शन में पढ़े अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। सामाजिक सरोकारों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही, जिसके चलते वे क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि “पूरणमल बरवड़ जैसे शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।”

वहीं पूर्व सैनिक आनंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। बरवड़ का समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने में मील का पत्थर साबित होगी।”

इस अवसर पर जगदीश बरवड़, गुमान बरवड़, मागीलाल बुनकर, बलदेव बरवड़, बाबूलाल जाट, राजपाल बरवड़, सोहनलाल बरवड़, मनीष बरवड़, विकास बरवड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube