शिक्षा मन्त्री को* *बेरोजगार कला संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन*
By Goapl Gupta ·
01 Apr 2026 ·
45 views
*शिक्षा मन्त्री को*
*बेरोजगार कला संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों ने दिया ज्ञापन*
राजस्थान उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर जिले के बेरोजगार कला संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मन्त्री को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में कला संगीत शिक्षक अभ्यर्थियों की भर्ती की मांग की गई।
ज्ञापन देने वाले कलाकारों में शरद भारद्वाज , दिलिप डामोर ,
,किरण पटेल ,रविना , मयंक शर्मा ,पुरूषोत्तम ,उदय सुथार ,
जगदीश सालवी ,मनोज ,विजेन्द्र सिंह देवड़ा सहित कलाकार मौजूद थे
* ज्ञापन में मुख्य मांगे इस प्रकार रखी गई ।यह थी मांगे*
राजस्थान में कक्षा 1 से 10 तक कला शिक्षा विषय का धरातल पर हाल- बेहाल और सच्चाई:- न पुस्तक न शिक्षण,न कला शिक्षक फिर भी हर वर्ष लाखों बच्चों का 100 अंकों का मूल्यांकन कर अंकतालिकाओं में ग्रेड़ देना जारी।
केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान सरकार को कला शिक्षा विषय के शिक्षण हेतु हर वर्ष भरपूर बजट भेज रही है !केन्द्र सरकार द्वारा कला शिक्षा के शिक्षण प्रोत्साहन के लिए शिक्षा विभाग राज्य सरकार को भेजा गया बजट का विवरण प्रस्तुत है !
1-आर्ट एण्ड क्राफ्ट रूम मद - 41876.54 लाख बजट राजस्थान में लगभग 5473 आर्ट एण्ड क्राफ्ट लैब रूम बनकर तैयार है !
2-राज्य कला उत्सव चित्रकला, संगीत प्रतियोगिता के लिए
मद - 1 करोड़ 13 लाख बजट
3-कला किट सामग्री मद बजट - 19.70 करोड़ ( वर्ष 2021-22) , 29.05 करोड़ (वर्ष 2024-25)
मुख्य मांगे-
बिन्दु 1. राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) विषय के बिना शिक्षण, पुस्तक, बिना सैद्धांतिक व प्रायोगिक उत्तर पुस्तिकाओं और बिना कला शिक्षकों के लाखों बच्चों के किये जा रहे फर्जी मूल्यांकन,ग्रेड पर तत्काल रोक लगाने हेतु !
बिन्दु 2.माननीय हाईकोर्ट राजस्थान शाखा जयपुर द्वारा पारित निर्णय आदेश डी.बी. जनहित याचिका याचिका संख्या 20406/2024 विमल शर्मा बनाम सरकार व अन्य एवं कनेक्टेड डी.बी.सिविल अवमानना याचिका क्रमांक 1010/2024 विमल शर्मा बनाम सरकार व अन्य दिनांक 3/12/2024 आदेश की अनुपालना सुनिश्चित कर तत्काल
कला शिक्षकों के पद सृजन और भर्ती कार्ययोजना तैयार कर
राजकीय विद्यालयों में नामांकित लाखों विधार्थियों के लिए
अनिवार्य कला शिक्षा (चित्रकला व संगीत) विषय का तत्काल शिक्षण शुरू करने हेतु
बिन्दु 3. बजट में राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 10 तक अनिवार्य कला शिक्षा चित्रकला व संगीत विषय के शिक्षण हेतु पृथक से कला शिक्षकों के द्वितीय व तृतीय श्रेणी के पद सृजित कर नियमित भर्ती शुरू करने प्रावधान कर भर्ती शुरू करने हेतु। कक्षा 9,10 की अनिवार्य कला शिक्षा ( चित्रकला व संगीत) पुस्तक "कला कुन्ज" को नि:शुल्क वितरण सूची में सम्मलित कर राजकीय विद्यालय में हर वर्ष नामांकित विधार्थियो की संख्या के आधार पर पुस्तक मुद्रण व वितरण सुनिश्चितता करने हेतु ।केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये करोड़ों के बजट से बने राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में तैयार 5 हजार आर्ट एण्ड क्राफ्ट रूमों में विधार्थियो के लिए कला शिक्षा विषय का शिक्षण शुरू करने की सुनिश्चितता करने हेतु । राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9,10 की अनिवार्य कला शिक्षा विषय की वर्ष 2007-2008 से पूर्व की भांति समान परीक्षा योजना में सम्मिलित कर परीक्षा कराने की सुनिश्चितता हेतु। राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 3 से कक्षा 8 तक में अनिवार्य कला शिक्षा की एनसीईआरटी पुस्तकों को लागू कर मुद्रण व नि:शुल्क वितरण करने की सुनिश्चितता की जाए।