इंतज़ामिया कमेटी मस्जिद मकबरा और अब्बा हुज़ूर लंगर कमेटी की जानिब से उम्मेद पोर्टल पर दर्ज की गई वक़्फ़ संपत्तियों के संबंध में एक सम्मान समारोह
By Goapl Gupta ·
01 Apr 2026 ·
13 views
इंतज़ामिया कमेटी मस्जिद मकबरा और अब्बा हुज़ूर लंगर कमेटी की जानिब से उम्मेद पोर्टल पर दर्ज की गई वक़्फ़ संपत्तियों के संबंध में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उदयपुर वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन जनाब सलीम शेख साहब एवं सलाहकार अफ़सर साहब का इस्तक़बाल व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उदयपुर अंजुमन के सदर जनाब मुख्तार कुरैशी साहब, नायब सदर जनाब फारुख कुरैशी साहब, सेक्रेटरी जनाब मुस्तफा शेख साहब सहित अब्बा हुज़ूर लंगर कमेटी के जनाब शरीफ साहब, तबरेज़ खान, शोएब सिंधी, जाहिद खान, तुफैल अहमद सिंधी, अय्यूब सैय्यद, हुस्नैन और सब्बीर सिंधी समेत कई जिम्मेदारान व अहल-ए-कौम मौजूद रहे।
प्रोग्राम की शुरुआत शोएब सिंधी के द्वारा की गई, आखिर में मौलाना सोबदार आलम साहब ने दुआ कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस सम्मान समारोह में वक़्फ़ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन और उम्मेद पोर्टल पर उनके पंजीकरण के प्रयासों की सराहना की गई तथा सभी ने मिलकर कौम की बेहतरी के लिए आगे भी इसी तरह काम करते रहने का संकल्प लिया।