ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर के करतारपुरा स्थित विजय नगर द्वितीय क्षेत्र में श्री सीताराम जी मंदिर (शक्ति धाम) में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई।

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 33 views
जयपुर
जयपुर के करतारपुरा स्थित विजय नगर द्वितीय क्षेत्र में श्री सीताराम जी मंदिर (शक्ति धाम) में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई।
यह शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भगवा ध्वज एवं जयकारों के साथ चलते रहे। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों एवं ढोल-नगाड़ों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस आयोजन में क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा एवं धार्मिक भावनाओं को सुदृढ़ता मिलती है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

More News

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से कीजिये रामलला संग काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ धाम, गंगासागर तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन।
यह कैसा चमत्कार जो चिंमठा से होते हैं रोग सही, चिंमठा वाला बाबा उदयपुरवाटी
कस्बे के राज के महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती व जलियांवाला हत्याकांड की बरसी मनाई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर द्वारा एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने माह मार्च 2026 में किए उल्लेखनीय कार्य*
रुक्मणि विवाह एवं उद्धव चरित्र सुनाया।* *बऊ धाम पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज का मिला सानिध्य।*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube