ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ रूपये कुल आय अर्जित की* *अभी तक की सर्वाधिक आय* *यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये तथा माल लदान से 3865 करोड़ रूपये अर्जित कर सर्वोत्तम प्रदर्शन*

By Goapl Gupta · 01 Apr 2026 · 10 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ रूपये कुल आय अर्जित की*
*अभी तक की सर्वाधिक आय*
*यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये तथा माल लदान से 3865 करोड़ रूपये अर्जित कर सर्वोत्तम प्रदर्शन*

उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित, संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल प्रारम्भिक आय 8622 करोड़ रूपये अर्जित की है, जिसमें यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये तथा माल यातायात से 3865 करोड़ रूपये प्राप्त किए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने संरक्षा, समयपालन, यात्री सुविधाओं में बढोतरी, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने तथा निर्माण व विद्युतीकरण कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर विशेष बल दिया है। इन कार्यों के बेहतर निष्पादन से उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में 8622 करोड़ रूपये की कुल प्रारम्भिक आय अर्जित की है। यह उत्तर पश्चिम रेलवे का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह कुल आय गत वर्ष 2024-25 की तुलना में 7.5 प्रतिशत अधिक है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रारम्भिक यात्री आय से 3727 करोड़ रूपये अर्जित किए है, जो कि गत वर्ष से 9.8 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा मार्च में 353 करोड़ रूपये की यात्री आय अर्जित की गई जो कि किसी भी एक माह में सर्वाधिक है। इसके साथ ही माल परिवहन से 3865 करोड़ रूपये प्राप्त किए है जो गत वर्ष से 7.2 प्रतिशत अधिक है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर आय को बढ़ाने के लिए संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा रहा है जिसके तहत रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे के नेतृत्व में उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्री तथा माल परिवहन संचालन में सम्पूर्ण भारतीय रेलवे पर अलग पहचान बनाई है तथा अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर कर रहा है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube