ऋषिकुल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 10वीं-12वीं का परिणाम 100%
By Goapl Gupta ·
03 Apr 2026 ·
18 views
ऋषिकुल स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 10वीं-12वीं का परिणाम 100%
लक्ष्मणगढ़।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए ऋषिकुल स्कूल में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम 100% रहने की खुशी में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) तथा कक्षा 10 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर, साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय की संस्था प्रधान डॉ. रेखा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। दोनों कक्षाओं का 100% परिणाम विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था प्रधान ने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यालय परिवार आगामी सत्र में इससे भी अधिक उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका पारीक ने किया
इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य—शिवप्रसाद शर्मा, ज्योत्स्ना पांडे, सुनीता सैनी, मंजू तिवाड़ी, संजना शर्मा, शुभम शर्मा, प्रदीप पारीक, रमेश प्रजापत, लावण्या शर्मा, सपना यादव सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के चेहरे पर सफलता की खुशी और भविष्य के सपनों की चमक साफ नजर आई।