ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्रद्धालुओं का दल चुनरी महोत्सव के लिए वृंदावन रवाना

By Goapl Gupta · 03 Apr 2026 · 15 views
श्रद्धालुओं का दल चुनरी महोत्सव के लिए वृंदावन रवाना

उदयपुर विवेक अग्रवाल। श्री अग्रवाल वैष्णव समाज की ओर से पहली बारआयोजित किए जा रहे चुनरी महोत्सव के लिए समाज के 125 सदस्यों का दल गुरुवार को उत्साह और भक्ति भाव के साथ वृंदावन-मथुरा के लिए रवाना हुआ। समाजजन 131 चुनरियों के साथ जय श्री कृष्ण के जयघोष करते हुए मेवाड़ एक्सप्रेस से यमुना माता को चुनरी ओढ़ाने के लिए प्रस्थान किए।

समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष धार्मिक यात्रा और चुनरी महोत्सव की तैयारियां पिछले 15 दिनों से लगातार की जा रही थीं। वहीं समाज सचिव दिनेश बंसल ने जानकारी दी कि सभी दर्शनार्थियों को 1 अप्रैल को अग्रवाल भवन, सूरजपोल में एकत्रित कर यात्रा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश और जानकारी प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष दीपक बंसल ने बताया कि यात्रा रवाना होने से पूर्व सभी यात्रियों को उनके रूम नंबर, टैक्सी नंबर तथा आवागमन के रेलवे टिकट उपलब्ध कराए गए। यात्रा को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए समाज की कार्यकारिणी की एक टीम करीब 30 दिन पूर्व ही वृंदावन और मथुरा जाकर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे चुकी थी। इस धार्मिक यात्रा में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे सभी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालु प्रथम दिवस बरसाना दर्शन, द्वितीय दिवस वृंदावन दर्शन तथा तृतीय दिवस चुनरी महोत्सव और गोकुल दर्शन करेंगे। इसके बाद दल रात्रि में रेलमार्ग से पुनः प्रस्थान कर 6 अप्रैल प्रातः 6 बजे उदयपुर पहुंचेगा। यात्रा को सफल बनाने में समाज की कार्यकारिणी के राकेश बंसल, प्रकाश जी, सुनील जी, देवकीनंदन जी, राकेश गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने निरंतर सेवाएं प्रदान कीं। यात्रा की रवानगी से पूर्व समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी यात्रियों को फूलमालाएं पहनाकर और पहचान पत्र प्रदान कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube