ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

आलीसर की आराध्या का कमाल: 12वीं साइंस में 92.20% अंक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

By Goapl Gupta · 03 Apr 2026 · 12 views
आलीसर की आराध्या का कमाल:

12वीं साइंस में 92.20% अंक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

मेहनत रंग लाई: आराध्या दायमा ने 92.20% अंक हासिल कर रचा इतिहास

चौमू। आलीसर गांव की होनहार छात्रा आराध्या दायमा ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा में 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया है।
आराध्या ने चौमू स्थित शिवाजी करियर इंस्टीट्यूट में अध्ययन करते हुए यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी लगन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
आराध्या के पिता अशोक दायमा सरकारी शिक्षक हैं, जबकि माता मंजू देवी गृहिणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आराध्या का लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube