ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

डोरे नगर में रामकथा 8 अप्रैल से, हनुमान जन्मोत्सव पर किया बैनर- पोस्टर का विमोचन - 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सर्वेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी पोथी एवं कलश यात्रा

By Goapl Gupta · 04 Apr 2026 · 26 views
डोरे नगर में रामकथा 8 अप्रैल से, हनुमान जन्मोत्सव पर किया बैनर- पोस्टर का विमोचन
- 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सर्वेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी पोथी एवं कलश यात्रा
-
उदयपुर विवेक अग्रवाल। सर्वेश्वर महादेव मंदिर,डोरे नगर,सेक्टर 3 में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम कथा का आयोजन 8 अप्रैल बुधवार से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक होगा। संगीतमय कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास पुष्कर दास महाराज करेंगे । कार्यक्रम के प्रथम शुभ प्रसंग की शुरुआत करते हुए हनुमान जन्मोत्सव पर डोरे नगर भक्त मंडल एवं अतिथियों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया द्य कार्यक्रम संयोजक गोपाल सैनी ने बताया 8 अप्रैल को दोपहर 3 बजे सर्वेश्वर महादेव मंदिर से पोथी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी जो पूरे डोरे नगर में होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी द्य सभी महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर कलश धारण करेगी। पुरुष भजन कीर्तन के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे । रामकथा प्रतिदिन सांय 3.30 बजे से 6.30 बजे तक होगी।
विठ्ठल वैष्णव ने बताया कि पोस्टर विमोचन में डॉ अनुष्का संस्थान के सचिव राजीव सुराणा, देवी सिंह गहलोत, मनोहर सिंह चौहान, अमर सिंह, ललित सिंह कच्छवाहा, लव शर्मा, दामोदर सैनी, शिव शंकर गौड़, संजय पुजारी एवं समस्त मातृशक्ति उपस्थित रही ।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube