ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती 11 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया जाएगा सम्मान बैनर का किया विमोचन

By Goapl Gupta · 04 Apr 2026 · 27 views
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती 11 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी
प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया जाएगा सम्मान
बैनर का किया विमोचन

उदयपुर विवेक अग्रवाल।
सर्व ओबीसी समाज महा पंचायत ट्रस्ट उदयपुर की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक व महिला शिक्षा की जागृति लाने वाले ज्योति बा फुले जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। संस्थापक दिनेश माली व प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रातः 9 बजे ज्योति बा फुले सर्कल माली कॉलोनी पर ज्योति बा फुले की तस्वीर पर माला एवं पुष्प अर्पित किए जाएंगे। फिर कार्यक्रम स्थल पर में दसवीं एवं बारहवीं व बोर्ड परीक्षा में ओबीसी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह के पूर्व ज्योति बा फुले पर आधारित फुले फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा ।सम्मान समारोह में उदयपुर संभाग के प्रतिभावान विद्यार्थी, उनके परिजन एवं ओबीसी समाज के सदस्य भाग लेंगे। सभी विद्यार्थियों को 7 अप्रैल तक अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। कार्यक्रम के संयोजक भेरूलाल कलाल एवं योगेश माली होंगे ।प्रदेश महिला अध्यक्ष मनीबेन पटेल महामंत्री शर्मिला माली के नेतृत्व में सभी सदस्यों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के बैनर का विमोचन भी किया गया। एडवोकेट रतन लाल गुर्जर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कार्रवाई जा रही जनगणना में ओबीसी का अलग से कालम नहीं है। जिससे ओबीसी की जनगणना का वास्तविक आकलन करना मुश्किल है। और इसके अभाव में ओबीसी को समुचित प्रतिनिधित्व व लाभ नहीं मिलेगा। जिसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री व ओबीसी आयोग को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराना चाहिए ।बैठक में संस्थापक दिनेश माली , अध्यक्ष लोकेश चौधरी ,पी एस पटेल, नरेश पूर्बिया, बालकृष्ण सुवालका, भेरूलाल कलाल, किसन राव, रतन लाल गुर्जर, दिवाकर माली, गंगा देवी माली, मनी बहन पटेल, शर्मिला माली सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

More News

भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी
सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन -सिंधी समाज में शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित की
आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वॉकाथॉन का विशाल आयोजन
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री सुजानमाल जी डांगी की धर्मपत्नी अशोक महावीर एवं राकेश की पूज्य माताजी श्रीमती लीला बाई (महागढ़ वाले) का आज दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार को देहअवसान हो गया
मनीष गर्ग बने सेवा दल नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक प्रदेस अध्यक्ष*
नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, जयपुर धरने में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube