ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर भरा गंदा पानी, राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान

By Goapl Gupta · 05 Apr 2026 · 44 views
नालियों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर भरा गंदा पानी, राहगीर व स्कूली बच्चे परेशान

कोटपूतली।बिल्लूराम सैनी) कस्बे के डाबला रोड स्थित वार्ड नंबर 13 की चंद्रदास एवं काशीपुरम कॉलोनी में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। नालियों में कचरा जमा होने और जलदाय विभाग द्वारा पानी की लाइन बिछाते समय नालियां तोड़ दिए जाने से आम रास्तों पर चारों तरफ गंदा पानी जमा हो गया है।

3 साल से नहीं हुई सफाई

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नालियों की सफाई हुए तीन साल से अधिक का समय बीत चुका है। नियमित रखरखाव के अभाव में नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं, जिसका गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को कीचड़ और बदबू के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।

खतरे की जद में स्कूली बच्चे

सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। समाजसेवी रणजीत सैनी ने बताया कि कई बार स्कूली बच्चे गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा, नालियों का गंदा पानी खाली प्लॉटों में जमा होने से मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

अधिकारियों की अनदेखी

समाजसेवी रणजीत सैनी ने बताया कि इस समस्या से नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले हैं। जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद से शीघ्र उचित समाधान और नालियों की नियमित सफाई की मांग की है।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube