ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*सर्व समाज परिचय सम्मेलन आयोजित*

By Goapl Gupta · 05 Apr 2026 · 29 views
*सर्व समाज परिचय सम्मेलन आयोजित*


जयपुर। जयपुर माली (सैनी) समाज विकास आदर्श संस्था के तत्वावधान में सर्व समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार 5 अप्रैल को सोडाला के सुन्दर विहार स्थित नारायण गढ़ पैलेस में आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि इसमें ब्राह्मण, बनिया, (गुप्ता), राजपुत, सिन्धी, पंजाबी, चौधरी, कोली, वर्मा, कुमावत, राणा, सैनी, धानका बैरवा, यादव, बलाई, महावर सहित अन्य सभी जातियों के युवक-युवती और उनके अभिभावक उपस्थित हुए। इसमें सभी युवक युवतियों ने बारी बारी से अपना परिचय दिया। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में पढ़े लिखे और द्वितीय चरण में कम पढे लिखे युवक व युवतियों के विवाह के लिए परिचय दिया गया। संस्था के महामंत्री आलोक सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा में अव्वल अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। इसमें कक्षा 8वीं में ए और ए प्लस, 10वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनके साथ ही अध्यापकों और अभिभावकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को उपहार के रूप में चेयर व दीवार घड़ी और माता-पिता एवं गुरूजनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मोहर लगी हुई 'एक पेड़ भारत माता के नाम' की फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube