ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विधायक कालीचरण सराफ ने "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन किया*

By Goapl Gupta · 06 Apr 2026 · 128 views
*विधायक कालीचरण सराफ ने "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन किया*



जयपुर। एसआरके फ़िल्म प्रोडक्शंस की प्रोड्यूसर भावना शर्मा ने विधायक कालीचरण सराफ से उनके निजी निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने आगामी शो "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड” को लेकर विस्तार से चर्चा की। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि यह शो राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित होगा। इस शो के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मंच मिलेगा। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को राजस्थान की वीर भूमि पर बनाए जा रहे एक विशेष सॉन्ग में लॉन्च करने का अवसर भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राजस्थान के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना है। साथ ही उन्हें राजस्थानी संस्कृति और भाषा से जोड़ना भी है। वहीं इस भेंटवार्ता के दौरान विधायक कालीचरण सराफ ने भावना शर्मा के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरके फिल्म प्रोडक्शन की प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा को इस अनूठे कार्य के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आगामी शो के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मुलाकात के दौरान मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता राजकुलदीप सिंह और महेश नगर भाजपा मंडल की मंत्री ज्योति यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube