ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महरौली ‘राममय’: नौ दिन तक भक्ति में डूबा गांव भव्य समापन

By Goapl Gupta · 06 Apr 2026 · 22 views
महरौली ‘राममय’: नौ दिन तक भक्ति में डूबा गांव भव्य समापन

प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब,

रामधुन से गूंजा महरौली

दीपों और पुष्पवर्षा से सजा गांव,

श्रीराम कथा का भव्य समापन

रामकथा के समापन पर भावुक हुआ महरौली,

आस्था का उमड़ा सैलाब


रींगस। महरौली गांव में नौ दिनों तक आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को भक्ति, आस्था और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान गांव पूरी तरह ‘राममय’ नजर आया। समापन से पूर्व निकली अंतिम प्रभात फेरी में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इसे जन-आस्था के विराट उत्सव में बदल दिया।

वृंदावन धाम रामकुटी की व्यासपीठ से संत श्री प्रहलाद जी महाराज के सान्निध्य में सुबह 5:15 बजे राजपूत सभा भवन से प्रभात फेरी रवाना हुई। रामधुन के साथ निकली फेरी में महिला-पुरुष, युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

गांव की गलियां रंगोलियों से सजी रहीं और घरों के बाहर जलते दीपकों ने दीपावली जैसा माहौल बना दिया। अंतिम प्रभात फेरी होने से श्रद्धालुओं में भावुकता भी देखने को मिली।

दोपहर में आयोजित कथा में हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस, भगवान राम द्वारा रावण वध एवं अयोध्या आगमन जैसे प्रसंगों की जीवंत झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

कथावाचक संत पहलाद जी महाराज ने प्रवचनों में भगवान राम के आदर्शों को अपनाने, नशामुक्ति, नारी सम्मान, बुजुर्गों की सेवा और गौसेवा का संदेश दिया।

---
1: प्रभात फेरी की खास बातें

सुबह 5:15 बजे निकली अंतिम प्रभात फेरी

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गांवभर में पुष्पवर्षा से स्वागत

रंगोली और दीपों से सजी गलियां

भावुक माहौल, संत के दर्शन को उमड़ी भीड़

---
बॉक्स 2: झांकियों ने बांधा समां

अशोक वाटिका विध्वंस का मंचन

रावण वध का जीवंत दृश्य

भगवान राम के अयोध्या आगमन की प्रस्तुति

‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंजा परिसर



---

बॉक्स 3: 7 अप्रैल को होगा विशेष आयोजन

राम नाम-जप कार्यक्रम का आयोजन

410 श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना

सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजन

बीच-बीच में प्रसाद वितरण



---

बॉक्स 4: सेवा और संस्कार का उदाहरण

पूर्व सैनिक स्वर्गीय विशन सिंह की स्मृति में आयोजन

परिवारजनों के सहयोग से हुआ सफल आयोजन

समाज में आस्था और एकता का संदेश

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube