ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बंदोबस्त कार्य शीघ्र पूर्ण करें- नमित मेहता आबकारी आयुक्त ने वीसी में अधिकारियों को दिए निर्देश

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 11 views
बंदोबस्त कार्य शीघ्र पूर्ण करें- नमित मेहता
आबकारी आयुक्त ने वीसी में अधिकारियों को दिए निर्देश

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश के समस्त अतिरिक्त आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल एवं जिला आबकारी अधिकारियों को वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की आबकारी नीति के तहत वित्तिय लक्ष्यों की प्राप्ति प्राथमिकता से पूर्ण की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मदिरा दुकानों के बंदोबस्त का कार्य प्रगतिरत है जिन क्षेत्रों में दुकानों का बंदोबस्त पूर्ण नही हुआ है उन्हें आगामी 15 अप्रेल तक बंदोबस्त का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखकर सक्रियता से कार्य कर पूर्ण किया जाना चाहिए।
वीसी में आयुक्त नमित मेहता ने प्रदेश के समस्त जोन के तहत जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन जिलों में मदिरा दुकानों के सेटलमेन्ट का कार्य पूर्ण नही हुआ है वे सक्रिय होकर एक्शन प्लान के तहत वांछित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। आबकारी निरोधक फोर्स को प्रदेश में अन्य राज्यों से मदिरा की तस्करी एवं अवैध शराब की रोकथाम के लिए मजबूती व सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। वीसी में विभिन्न जिलों में निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत राशि के समुचित उपयोग, मदिरा उठाव, आबकारी निरोधक दलों की कार्यवाहियां, मदिरा लाईसेंस, समन्वय से कार्य आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा कर निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, उपायुक्त ईपीएफ प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत सहित समस्त जोन के अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारीगण मौजूद रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube