ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विधायक बालमुकुंदाचार्य ने “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2” के पोस्टर का विमोचन किया

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 12 views
विधायक बालमुकुंदाचार्य ने “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2” के पोस्टर का विमोचन किया


जयपुर। एसआरके फिल्म प्रोडक्शन की प्रोड्यूसर भावना शर्मा ने हवामहल विधायक महाराज बालमुकुंदाचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने आगामी भव्य शो “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2” को लेकर विस्तार से चर्चा की। भावना शर्मा ने बताया कि “ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2” एक ऐसा मंच होगा, जो राजस्थानी संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक ग्लैमर का शानदार संगम प्रस्तुत करेगा। इस शो के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और कला को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन 2" के माध्यम से प्रतिभागियों को एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा, जहां वे अपनी कला और आत्मविश्वास के दम पर अपनी अलग पहचान बना सकेंगे। साथ ही इस शो के विजेताओं को राजस्थान की वीरभूमि पर आधारित एक विशेष गीत संगीत कार्यक्रम में लॉन्च करने का अवसर दिया जाएगा। इससे प्रतिभागियों को फिल्म और मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। भावना शर्मा ने बताया कि "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2" का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। उनकी प्रतिभा को सही दिशा देकर उन्हें अपनी माटी, भाषा और संस्कृति से जोड़ना है। यह शो राजस्थान की संस्कृति को ग्लैमर और फिल्म जगत से जोड़ते हुए युवाओं के लिए एक नई राह खोलने का प्रयास है। इस मुलाकात में विधायक महाराज बालमुकुंदाचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2" जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और उनके अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भावना शर्मा को इस सराहनीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हुए इस शो के सफलता की कामना की। इस अवसर पर "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2" के पोस्टर का विमोचन भी किया गया, जिससे कार्यक्रम को लेकर उत्साह अधिक बढ़ गई। इस मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल की मंत्री दीपिका जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड सीजन-2" आने वाले समय में राजस्थान में फैशन, ग्लैमर और फिल्म जगत से जुड़े युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बनकर उभरेगा, जहां उन्हें बॉलीवुड से जुड़कर अपनी विशेष पहचान बनाने का एक मंच मिलेगा।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube