ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

चौमूं के बाबूलाल शर्मा का सम्मान, EMT सेवा में उत्कृष्ट योगदान

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 17 views
चौमूं के बाबूलाल शर्मा का सम्मान, EMT सेवा में उत्कृष्ट योगदान

चौमूं। मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्ड नंबर 34, कृष्णा कॉलोनी निवासी बाबूलाल शर्मा को इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (EMT) के रूप में उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। बाबूलाल शर्मा, जो वर्तमान में चंदवाजी सीएचसी में कार्यरत हैं, ने आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी तत्परता और समर्पण से अलग पहचान बनाई है।

सम्मान समारोह में राजस्थान जीवीके ईएमआरआई ग्रीन हैल्थ सर्विस स्टेट हैड मधुसूदन भौमिया व एचआर हैड दीपक साहु ने प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल एवं 2100 रुपए का चेक प्रदान किया गया। साथ ही उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें एक माह के विशेष प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद भेजने के लिए भी चयनित किया गया है।

इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और स्थानीय लोगों ने इसे गौरव का क्षण बताया। बाबूलाल शर्मा की इस सफलता ने यह साबित किया है कि समर्पण और सेवा भाव से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।

More News

यात्रियों की सुविधा हेतु भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस प्रतिदिन नई रेलसेवा का संचालन*
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन सीकर पर जल सेवा शुरू 44 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर जल सेवा का आयोजन
मेडल जीते चीपलाटा गांव जिला सीकर का मनीष शर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा
गांव गाँवड़ी नीम का थाना जिला सीकर की पूजा भार्गव पुत्री श्री मामराज भार्गव ने जनतंत्र की आवाज के पत्रकार श्री विनोद कुमार शर्मा जी की प्रेरणा से पर्यावरण के संरक्षण के लिए पांच पेड़ लगाये!
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ पाटन के तत्वाधान में आयोजित कौशल विकास शिविर (अभिरुचि हस्तकला व लघु उद्योग) का शुभारंभ
अरण्य भवन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube