ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 27 views
*राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कोटखावदा (जयपुर), 7 अप्रैल 2026
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता और संवाद सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान NSS कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने स्वयंसेवकों को विभिन्न गंभीर रोगों और उनके बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से कैंसर जैसे रोगों के प्रारंभिक लक्षणों, जीवनशैली में बदलाव और समय पर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि "जागरूकता ही बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है ।सत्र की खास बात यह रही कि NSS स्वयंसेवकों ने भी स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को मंच पर साझा किया। विद्यार्थियों ने अपने परिवार और परिवेश में देखी गई स्वास्थ्य चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की, जिससे यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक और संवादात्मक रहा।प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के चर्चा सत्रों से विद्यार्थियों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे समाज में स्वास्थ्य दूत (Health Ambassadors) के रूप में कार्य करने के लिए भी तैयार होते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube