ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी।

By Goapl Gupta · 07 Apr 2026 · 15 views
श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी। जिसमे राष्ट्रीय व जिला स्तर की नियुक्तियां शामिल रही। संस्था के संस्थापक श्री सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमे सस्था द्वारा श्रीगंगानगर मे निकाली गयी ध्वजा यात्रा मे टीम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी।
साथ ही बैठक मे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ. अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव, साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को श्रीगंगानगर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे। सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube