ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

नौ कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ और विशाल भण्डारा* *ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज की स्मृति में*

By Goapl Gupta · 08 Apr 2026 · 122 views
*नौ कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ और विशाल भण्डारा*

*ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज की स्मृति में*

हम सभी ने अक्सर सुनते हुए आए है कि जब आबादी क्षेत्र बढ़ता है तो वहाँ आबादी के अनुसार मंदिरो की स्थापना की जाती है लेकिन बाबा शुकदेव जी महाराज ने लगभग 1300 वर्ष पूर्व तपस्या कर इस गाँव को अपने नाम से बसाया जिसे आज हम सभी निजधाम शुक्लावास के नाम से जानते है। यह एकमात्र ऐसा उदाहरण है कि किसी गाँव की आधारशीला एक तपस्वी संत ने रखी हो। ये गाँव शुक्लावास के निवासियों के लिए बड़े गौरव की बात है कि सभी लोग एक तपस्वी द्वारा बसायी गई नगरी में निवास करते है। निजधाम शुक्लावास 52 मंदिरो की पिछले लगभग 1300 वर्षो से विरक्त गद्दी के रूप में स्थापित है। अब तक लगभग 13 संतो ने इस पावन धरा पर भक्ति की है और इसी मिट्टी में विलीन हुए है। गाँव के लोगों का भी मंदिर में विराजमान हुए सभी साधु संतो को श्रद्धापुर्वक भाव से सेवा करता आया है और खुद को इस गाँव का निवासी होने के नाते गौरवान्वित महसूस करता है। पान वाले बाबा हमेशा अपने भक्तो से कहते रहते है कि मंदिर बस्ती का और बस्ती मंदिर की।

महंत श्री श्री 1008 श्री गिरधारीदास जी महाराज (पान वाले बाबा) ने बताया कि गुरूजी ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज के पंचतत्व में विलीन होने पर निज धाम शुक्लावास-पिचाणी (जिला - कोटपूतली -बहरोड़) में नौ कुण्डीय महायज्ञ के साथ मूर्ति अनावरण एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि 16 नवंबर 2025 को महंत श्री श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज के पंचतत्व में विलीन हो जाने पर उनके कर्मकांड कर उत्तराधिकारी के रूप में महंत श्री श्री 1008 श्री गिरधारीदास जी महाराज (पान वाले बाबा) को ग्राम शुक्लावास -पिचाणी के निवासियों द्वारा सर्वसमाज की तरफ से चादर रश्म की गई।

दिनांक 06 अप्रैल को बाबा शुकदेव मंदिर प्रांगण निज धाम शुक्लावास में महंत श्री श्री 1008 श्री गिरधारीदास जी महाराज (पान वाले बाबा) के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के साथ ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 श्री बिहारीदास जी महाराज के साढ़े पांच माह (छमाही) पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत सार्थक चर्चा हुई। ब्रह्मलीन श्री बिहारीदास जी महाराज को अप्रैल माह के अंत में छ: माह होने के उपरांत नौ कुण्डीय महायज्ञ जो 21 अप्रैल से 29 अप्रैल तक किया जाना एवं मूर्ति अनावरण कर विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया।

*नौ दिवसीय कार्यक्रम*
दिनांक 21 अप्रैल 2026, मंगलवार, समय - प्रातः 7:15 बजे (बैशाख शुक्ला पंचमी) को बालाजी मंदिर (बावड़ी वाले बाबा) से श्री देव महाराज जी (हीरामल बाबा स्थान) होते हुए बाबा शुकदेव निज धाम पर पहुंचेगी।

दिनांक 27 अप्रैल, 2026 सोमवार, (बैशाख शुक्ला एकादशी) को प्रातः मूर्ति की नगर परिक्रमा बाबा शुकदेव मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर ग्राम शुक्लावास-पिचाणी, पुरुषोत्तमपुरा, खड़ब, नारहेड़ा होते हुए निजधाम शुक्लावास मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी।

दिनांक 28 अप्रैल, 2026 मंगलवार, (बैशाख शुक्ला द्वादशी) साधु संतो का महाराज गिरधारीदास जी की ओर से सम्मान, मूर्ति अनावरण, चरण पादुका प्रतिष्ठा, पट्टाभिषेक, चादर विधि एवं साधु संतो द्वारा राज्याभिषेक किया जाएगा।

दिनांक 29 अप्रैल, 2026 बुधवार, (बैशाख शुक्ला त्रयोदशी) को यज्ञ की पूर्ण आहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube