ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन द्वारा 50 महिलाओं व बालिकाओं को ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण।

By Gopal Gupta · 24 Dec 2025 · 118 views
ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन द्वारा 50 महिलाओं व बालिकाओं को ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण।

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज। ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया गया है। फाउंडेशन ने स्किल इंडिया मिशन के तहत उदयपुर के मल्लातलाई क्षेत्र में स्किल सेंटर की स्थापना की है।
इस स्किल सेंटर के माध्यम से उदयपुर की 50 महिलाओं एवं बालिकाओं को रोजगारोन्मुखी ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम करना है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षिका तमन्ना मंसूरी एवं हेमा प्रजापति द्वारा सभी बालिकाओं को व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर संस्था की ओर से सभी प्रशिक्षार्थियों को ब्यूटी पार्लर किट भी वितरित की गई, जिससे महिलाएं स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकें।
समापन अवसर पर संस्था के जिला समन्वयक अधिकारी दिनेश प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में सभी प्रशिक्षित महिलाओं एवं बालिकाओं को डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह प्रमाण पत्र उनके कौशल का आधिकारिक प्रमाण बनेगा और भविष्य में रोजगार के नए अवसर खोलने में सहायक सिद्ध होगा।
ग्रामीण महिला स्वरोजगार फाउंडेशन का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

More News

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से कीजिये रामलला संग काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ धाम, गंगासागर तीर्थ जैसे कई महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन।
यह कैसा चमत्कार जो चिंमठा से होते हैं रोग सही, चिंमठा वाला बाबा उदयपुरवाटी
कस्बे के राज के महाविद्यालय पाटन में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती व जलियांवाला हत्याकांड की बरसी मनाई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर द्वारा एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने माह मार्च 2026 में किए उल्लेखनीय कार्य*
रुक्मणि विवाह एवं उद्धव चरित्र सुनाया।* *बऊ धाम पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज का मिला सानिध्य।*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube