ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

छोटे भाई डीवाईएसपी विष्णु जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

By Goapl Gupta · 11 Apr 2026 · 22 views
छोटे भाई डीवाईएसपी विष्णु जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
एसआई पद से अपनी सेवाओं की शुरुआत कर आज डीवाईएसपी तक का यह गौरवशाली सफर आसान नहीं था। गजसिंहपुर थानाधिकारी, कोतवाली व महिला थाना श्रीगंगानगर, जयपुर में एसओजी, जयपुर के कई थानों में एसएचओ, सीओ सिटी श्रीगंगानगर, सीओ करणपुर और अब पुनः सीओ एससी-एसटी सेल श्रीगंगानगर—हर जिम्मेदारी को आपने ईमानदारी, निष्ठा और मानवता के साथ निभाया।
पिछले 20 वर्षों से आपको जानने का गर्व है। आपने कभी किसी का बुरा नहीं किया, बल्कि जहां-जहां रहे, वहां गरीब, कमजोर और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की। यही कारण है कि करणपुर से स्थानांतरण के बाद भी श्रीगंगानगर के लोगों का स्नेह और प्यार आपको वापस खींच लाया।
यह पद नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और गरीबों की दुआएं हैं जो आपकी असली पहचान हैं। पूरा विश्वास है कि आप एसपी पद से सेवानिवृत्त होंगे और तब भी लोग आपको एक ईमानदार, संवेदनशील और न्यायप्रिय अधिकारी के रूप में याद करेंगे।
छोटे भाई, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, सफल और जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रखे।
धनश्याम शर्मा गजसिंहपुर
श्री गंगानगर

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube