सुभाष बिश्नोई को एसआई बनने पर हार्दिक बधाई
By Goapl Gupta ·
11 Apr 2026 ·
31 views
सुभाष बिश्नोई को एसआई बनने पर हार्दिक बधाई
गजसिंहपुर / श्रीगंगानगर।
एएसआई पद पर रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के बल पर सुबाश बिश्नोई का सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर चयन होना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। गजसिंहपुर, एचसी सदर श्रीगंगानगर सहित जहाँ-जहाँ भी आपने सेवा दी, वहाँ की जनता आज भी आपको सम्मान और स्नेह से याद करती है।
आप ऑल इंडिया न्यूज़ ग्रुप के सम्मानित सदस्य हैं। यह ग्रुप 23 अप्रैल को आपके प्रति स्नेह और विश्वास के साथ बनाया गया था, जो 23 अप्रैल 2026 को अपने सफल दो वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। ग्रुप की मजबूती और पहचान इसमें जुड़े सदस्यों के प्यार और सहयोग का ही परिणाम है, जिसे आगे चलकर एक मजबूत कम्युनिटी ग्रुप के रूप में विकसित किया जाएगा।
एक बड़े भाई के रूप में आपका मार्गदर्शन, सरल स्वभाव और प्रेरणादायी व्यक्तित्व युवाओं के लिए आदर्श है। ईश्वर से कामना है कि आप इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें और समाज व पुलिस विभाग का नाम रोशन करते रहें।
हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
—
घनश्याम शर्मा
गजसिंहपुर, श्रीगंगानगर