ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विधायक अमीन कागजी ने "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन किया*

By Goapl Gupta · 11 Apr 2026 · 15 views
*विधायक अमीन कागजी ने "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड" शो के पोस्टर का विमोचन किया*


जयपुर। एसआरके फिल्म प्रोडक्शंस की प्रोड्यूसर भावना शर्मा ने विधायक अमीन कागजी से उनके निजी निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने आगामी शो "ग्लैम ऑफ बॉलीवुड” को लेकर विस्तार से चर्चा की। डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि यह शो राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित होगा। इस शो के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मंच मिलेगा। साथ ही विजेता प्रतिभागियों को राजस्थान की वीर भूमि पर बनाए जा रहे एक विशेष सॉन्ग में लॉन्च करने का अवसर भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य राजस्थान के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना है। साथ ही उन्हें राजस्थानी संस्कृति और भाषा से जोड़ना भी है। वहीं इस भेंटवार्ता के दौरान विधायक अमीन कागजी ने भावना शर्मा के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरके फिल्म प्रोडक्शन की प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा को इस अनूठे कार्य के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आगामी शो के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस भेंटवार्ता के दौरान विधायक अमीन कागजी की पुत्री आशना कागजी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More News

संग्रहालय हमारी राष्ट्र धरोहर :डॉ.श्रीनिवास अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विशेष
भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube