महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर फुले फिल्म प्रदर्शित कर ओबीसी समाज को जागरूक करने का प्रयास प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
By Goapl Gupta ·
11 Apr 2026 ·
11 views
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर फुले फिल्म प्रदर्शित कर ओबीसी समाज को जागरूक करने का प्रयास
प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
उदयपुर जनतंत्र की आवाज। सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट ( रजि ) उदयपुर व ज्योतिबा फुले टी टी काॅलेज उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में मोहन लाल सुखाड़िया रंगमंच, टाउनहॉल, उदयपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि इस अवसर पर सामाजिक जागरुकता, प्रेरणा, शिक्षा को समर्पित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के संघर्ष मय जीवन व समाज सुधार के लिए प्रयत्न पर आधारित फिल्म ' फुले ' दिखाई गई। सभी दर्शकों ने फिल्म बहुत सराहना की।
प्रतिभा सम्मान समारोह - फिल्म प्रदर्शन के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर लाल डांगी मावली विधायक थे।
विशिष्ट अतिथि हुक्मचंद गर्ग,निदेशक गुरुकुल पेरामेडिकल कालेज डबोक थे।मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति बा फूले जागृति मंच, तुलसी राम लोहार, मोटिवेशनल स्पीकर नवनीत नागर थे। सभी अतिथियों का सम्मान संस्थापक दिनेश माली, अध्यक्ष लोकेश चौधरी, महासचिव सुर्य प्रकाश सुहालका,पी एस पटेल,बाल कृष्ण सुहालका व भेरुलाल कलाल ने उपरणा, पगड़ी पहनाकर, साहित्य भेंटकर किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सेन ने किया। मुख्य अतिथि मोतीलाल सांखला ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने भारत में पहला बालिका विद्यालय खोल कर नारी शिक्षा को बढ़ावा दिया। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले को पढ़ाकर भारत की पहली शिक्षिका बनाया। समाज में फैली कई कुरितियो व दलितों के प्रति अछूत प्रथा के विरोध मे तीव्र आंदोलन कर समाज में नई चेतना लाएं। मोटिवेशनल स्पीकर नवनीत नागर ने कहा कि बच्चों को सरकारी नौकरियों के लिए लगातार प्रयास व धैर्य के साथ तैयार करनी चाहिए। अगर एक बार में सफलता नहीं मिलती है तो माता पिता और बालकों को हताश नहीं होना है। और पुनः तैयारी में लगना चाहिए। एक दिन सफलता अवश्य मिलती हैं। कार्यक्रम में करीब 800 लोगों की उपस्थिति में ओबीसी के 10 वीं व 12 बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 161 प्रतिभावान विद्यार्थियों का उपरणा, प्रसंशा पत्र और साहित्य देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उदयपुर सम्भाग से दूर दूर से विधार्थियों व ओबीसी समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में करीब 40 ओबीसी समाज के अध्यक्षों व पदाधिकारियों कार्यक्रम में भाग लेकर ओबीसी समाज की एकता का परिचय दिया। सभी का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की बागडोर युवा अध्यक्ष डॉ दिवाकर माली, रतन लाल गुर्जर,किसन राव, दिनेश कुमार माली,भेरु लाल भोई ने सम्भाल रखीं थीं। कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन कर, तिलक व उपरणा से स्वागत महिला प्रदेशाध्यक्ष मणी बेन पटेल, गंगा देवी माली, शर्मिला माली,पुजा टेलर , मंजू सुथार, अर्चना भाटी ने किया। कार्यक्रम में महेन्द्र पूर्बिया,मदन चौधरी,कजोडी लाल पूर्बिया, डी पी लक्षकार, रमेश पूर्बिया, अशोक मेवाड़ा, हेमलता पूर्बिया,भारत चांगवाल ,संजय महेरिया ,मुकेश चौहान ,कृष रावलिया ,अरुण चांगवाल,दिव्यांश भाटी ,गौरिश ,श्रेयांश सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। भेरु लाल भाई ने भोजन के सभी को प्रेरित करते हुए भोजन उतना ही ले जितना खा सके। भोजन व्यर्थ ना जाए नाली में। का संदेश देते हुए खाने के बाद थाली एकत्र करने के पात्र के पास खड़े हो गए और जिनके भी थाली में झूठा भोजन था। उन्हें खिलाकर ही खाली डस्टबिन में डलवाई। जिसका सभी ने दिल से सराहना की।