ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

जयपुर गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 अप्रैल 2026 को संपूर्ण भारतवर्ष में एक विशेष जन-जागरण कार्यक्रम

By Goapl Gupta · 11 Apr 2026 · 11 views
📍 जयपुर
गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 अप्रैल 2026 को संपूर्ण भारतवर्ष में एक विशेष जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने एवं गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जनसमर्थन जुटाना है।
इस अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया जा रहा है कि वे गौ संरक्षण एवं संवर्धन के इस पवित्र कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है, अतः इसके संरक्षण हेतु व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रैली, जनसभा, हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सभी धर्मप्रेमी, गौभक्त एवं नागरिकों से अनुरोध है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।
आह्वानकर्ता:
1- प्रवीण बड़ाया
जिला कार्यकारिणी सदस्य, जयपुर
बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना
2- राजकुमार हसराजानी
जिला जयपुर अध्यक्ष
बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube