ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित*

By Goapl Gupta · 13 Apr 2026 · 68 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित*
जयपुर, 13 अप्रैल। राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठतम संकाय सदस्य डॉ. सुमन ढाका ने की। उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा ने डॉ. अंबेडकर का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को उनके विचारों, संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के महत्व तथा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सांवरमल जाट, सहायक लेखा अधिकारी प्रथम रहे। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन, उनके कार्यों, उनकी प्रमुख पुस्तकों तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और छात्राओं को शिक्षा, समानता एवं आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. शारदा चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब के आदर्श आज भी समाज के लिए पथप्रदर्शक हैं और युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।
इसी अवसर पर “संविधान को जानें” विषय पर ऑनलाइन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए तथा डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं योगदान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमारी, महेश कुमार कुमावत, संगीता वर्मा सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए किया गया।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube