ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम: ज्योतिबा फुले पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन

By Goapl Gupta · 13 Apr 2026 · 54 views
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम: ज्योतिबा फुले पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन
कोटखावदा (जयपुर), 13 अप्रैल: राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा ने की।
समारोह का विधिवत शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शिप्रा वर्मा द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और उनके संवैधानिक मूल्य हमें निरंतर सामाजिक समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित विशेष फिल्म का प्रदर्शन रहा। फिल्म के माध्यम से स्वयंसेवकों को ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक संघर्षों से रूबरू कराया गया।
NSS कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने सभी स्वयंसेवकों को संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की शपथ दिलाई। इस गरिमामय अवसर पर डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. राम कुमार देवांगन और डॉ प्रीतम राज सहित महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ तथा NSS स्वयंसेवक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube