ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भेराणा धाम बचाओ आंदोलन होगा उग्र, युवा नेता पारस गुर्जर का भाषण वायरल, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

By Goapl Gupta · 15 Apr 2026 · 231 views
भेराणा धाम बचाओ आंदोलन होगा उग्र,
युवा नेता पारस गुर्जर का भाषण वायरल,
अनिश्चितकालीन धरना शुरू

डेडलाइन खत्म होते ही दूदू में हजारों ग्रामीण व दादू पंथ अनुयायी सड़कों पर,

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

दूदू/जयपुर। जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र स्थित भेराणा धाम को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। 15 अप्रैल की तय डेडलाइन समाप्त होते ही ग्रामीणों और दादू पंथ के अनुयायियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

आंदोलनकारियों का आरोप है कि 5 अप्रैल को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में भारी आक्रोश है और सरकार के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

धरना स्थल पर मौजूद संतों और ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक भेराणा धाम की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संत समाज ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान भी किया है।
इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता पारस गुर्जर भी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा, “भेराणा धाम आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, इसकी रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।” उन्होंने सरकार से शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग भी की।
फिलहाल सरकार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे आंदोलन और उग्र होने की आशंका जताई जा रही है।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube