ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज, उदयपुर ने ली परेड की सलामी

By Goapl Gupta · 16 Apr 2026 · 14 views
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज, उदयपुर ने ली परेड की सलामी

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार 16 अप्रैल को पुलिस लाईन, उदयपुर के परेड ग्राउण्ड में रेंज स्तरीय "पुलिस दिवस समारोह 2026" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में सरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड कमाण्डर श्री गुलाब सिंह संचित पुलिस निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाईन, उदयपुर थे। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा परेड की सलामी ली गई। परेड के पश्चात महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव व जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं व सराहनीय कार्य के लिए 140 पुलिस अधिकारीगण एवं पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया गया। जिसमें 03 सर्वोत्तम सेवा चिन्ह, 48 अति उत्तम सेवा चिन्ह, 62 उत्तम सेवा चिन्ह मय प्रशस्ति पत्र पुलिस अधिकारीगण / कर्मचारियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया व 07 पुलिसकर्मियों को पुलिस सेवा पदक व 20 अधिकारीगण / कर्मचारियों को उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा सहासिक व सराहनीय कार्य करने वाले 07 आम नागरिकों व 04 सूरक्षा सखी, ग्राम रक्षक,

सीएलजी व युथ सीएलजी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, व श्री लखमन राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर सहित जिले के वृत्ताधिकारी, थानाधिकारी व पुलिस अधिकारीगण / कार्मिकगण व सेवानिवृत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव व जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे काम के लिए धन्यवाद दिया गया व आगे आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। बाद सम्मान समारोह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रखा गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन सहित पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों ने 63 युनिट बल्ड डोनेट किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube