ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शाबास पुलिस थाना श्याम नगर,30 लाख के गहनों व नगदी से भरा पर्स लौटकर ईमानदारी से निभाया फर्ज *सड़क पर मिला था बैग*

By Goapl Gupta · 20 Apr 2026 · 263 views
शाबास पुलिस थाना श्याम नगर,30 लाख के गहनों व नगदी से भरा पर्स लौटकर ईमानदारी से निभाया फर्ज
*सड़क पर मिला था बैग*

डीसी शर्मा

जयपुर,जयपुर के पुलिस थाना श्यामनगर दक्षिण में pcr चेतक गाड़ी में तैनात चालक जितेंद्र सिंह व कांस्टेबल मुखराम ने ईमानदारी का परिचय देते हुए करीब 30 लाख के गहनों व नगदी से भरा पर्स पीड़िता को लौटाया।
श्याम नगर पुलिस थाने की चेतक पर सोमवार को ड्यूटी पर तैनात चालक जितेंद्र सिंह व कांस्टेबल मुखराम को गश्त के दौरान कटेवा नगर में सड़क पर जेवरात व नगदी से भरा पर्स मिला पर्स में कीमती जेवरात व नगदी रखी थी पर्स की तलाशी के दौरान पर्स में करीब 30 लाख रुपए के जेवरात व 10600 नगद व वन प्लस कंपनी का मोबाइल मिला पर्स की तलाशी के दौरान पर्स की तलाशी का वीडियो भी बनाया गया ताकि कोई आरोप न लगे पर्स में 2 सोने की चैन,2 ब्रासलेट, 1 गले का हार, 5 सोने की अंगूठी व एक मोबाइल मिला पर्स को थाने में लाने के दौरान पर्स में रखे मोबाइल पर पीड़िता का फोन आया। कांस्टेबल ने पीड़िता को थाने बुलाकर पर्स की तस्दीक की पीड़िता ने अपना नाम रीता मिश्रा पत्नि रमेश चंद्र मिश्रा मकान नंबर 416 कटेवानगर श्यामनगर की जांच कर पर्स पीड़िता को लौटाया पीड़िता द्वारा श्यामनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण आई पी एस श्रीमान राजऋषि द्वारा पुलिस कांस्टेबल को ईमानदारी का परिचय देने पर इनाम देने की घोषणा की है। कांस्टेबल मुखराम द्वारा पहले भी बहादुरी के साथ पिछले दिनों श्यामनगर थाना क्षेत्र में 10 मंजिला फ्लैट के 6 वी मंजिल पर लगी आग में लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बैगर आग में कूद कर लोगों को सकुशल बाहर निकाला था। व पहले चाकसू थाने के पी सी आर चालक जितेंद्र सिंह व कांस्टेबल मेघराज सिंह नरूका द्वारा टोंक रोड कोथुन पुलिया के पास बारात की चलती बस में आग लगने पर अपनी जान की परवाह किए बैगर बारातियों की जान बचाई थी।
ऐसे बहादुर पुलिस वालों की वजह से पुलिस डिपार्टमेंट का नाम रोशन हो रहा है।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube