ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

14वें पाटोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन।*

By Goapl Gupta · 22 Apr 2026 · 41 views
*14वें पाटोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन।*
जयपुर, विद्याधर नगर
(सैक्टर 8) पापड़ वाले श्री हनुमानजी प्रांगण स्थित श्री कनक बिहारी जी-श्रीराम जानकी मंदिर के चोदहवे पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर के महंत श्री 1008 श्री राम सेवक दास जी महाराज के सानिध्य एवं यज्ञाचार्य पंडित श्री सतीश शास्त्री एव विद्वान पंडितो की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण व विधि विधान के 21 कुंडीय यज्ञ हवन में करीब 31 जोड़ों ने सवा लाख आहुतियां विश्व शांति एवं मानव कल्याण तथा पर्यावरण शुद्धि के लिए दी। तत्पश्चात आरती एवं पूर्णाहुति हुई इस बीच मंदिर प्रांगण में पिछले 40 वर्षों से चल रहीअंखड रामचरित मानस की नई पोथी की पूजा अर्चना के साथ 41वे वर्ष में प्रवेश किया इसके बाद करीब 12.15 बजे मध्यान्ह श्री कनक बिहारी जी श्री राम जानकी जी ठाकुर जी महाराज का अभिषेक श्रंगार 56 भोग की झांकी सजाकर आरती की गई इस बीच भजन सुंदरकांड एवं मंदिर प्रांगण में रामधुनी का कार्यक्रम भी चलता रहा तत्पश्चात सायं काल 5:00 बजे से मंदिर में आने वाले समस्त महंत संतों एवं भक्तजनों को पंगत प्रसादी करवाई गई जो देर रात्रि तक जारी रही संपूर्ण मंदिर परिसर फूलमालाओं एवं रोशनी से सजाया गया ।
निवेदक ,
राजा रामदास
मंत्री , संत विकास समिति

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube