ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*

By Goapl Gupta · 25 Apr 2026 · 26 views
*हिंदू त्योहारों को लेकर मंथन सभा आयोजित*


जयपुर। सनातन धर्म के मुख्य त्योहार अक्सर दो दिन घोषित होने से आमजन में भ्रम की स्थिति रहती है और त्यौहार मानने वाले सभी भ्रमित रहते हैं। इस सम्बन्ध में सम्माननीय मठाधीश धर्मगुरु और ज्योतिष आचार्यों की मंथन सभा आयोजित कर एक ही दिन निश्चित किया जाना चाहिए।
संयुक्त विकास समिति के संयोजक सिंधु वीर नानकराम थावानी ने कहा कि इस संबंध में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल को ईमेल द्वारा पत्र प्रेषित कर सुझाव दिया गया है। पत्र में बताया गया है कि समस्त भारत के प्रमुख मठाधीश धर्मगुरु एवं ज्योतिष आचार्यों की मंथन सभा आयोजित कर प्रमुख त्यौहार एक ही दिन निश्चित कर आमजन का मार्गदर्शन किया जाना चाहिए। मंथन सभा के लिए श्रीराम मंदिर अयोध्या धाम मुख्यालय घोषित कर मंथन सभा आयोजित कर सभा में निर्णय लिया जाना चाहिए। निर्णय पर फिर कोई विरोधाभास नहीं हो, सभा का निर्णय ही अंतिम निर्णय हो, समस्त भारत में पंचांग उसी अनुसार प्रकाशित हो। समिति की सह संयोजीका भूमि कृपलानी सह संयोजक मानसिंह शेखावत सहसंयोजक बजरंग झा सहसंयोजक एडवोकेट सूबेदार भवानी सिंह जोधा, सहसंयोजक राम सिंह शेखावत ने आशा और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारे मिलकर इन विषय पर सकारात्मक कार्रवाई कर आमजन का मार्ग प्रशस्त कर प्रमुख त्योहार एक ही दिन घोषित करने पर निर्णय लेकर आमजन का समर्थन प्राप्त करेंगे।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube