ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू* डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*

By Goapl Gupta · 25 Apr 2026 · 21 views
*राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड झुंझुनू*
डिग्रवाल बने स्काउट के कोषाध्यक्ष *स्काउट संगठन की गतिविधियों को मिलेगा सम्बलन*
झुंझुनू, 25 अप्रैल राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के वित्तीय कामकाज के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं स्काउट जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए स्काउट गाइड कार्यालय के वित्तीय कामकाज हेतु सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी ओम प्रकाश डीग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
कोषाध्यक्ष डीग्रवाल के स्काउट गाइड कार्यालय में उपस्थित होने पर सी. ओ. स्काउट महेश कालावत ने उन्हें कोषाध्यक्ष पद पर पदभार ग्रहण करवाया।
इस अवसर पर नव नियुक्त कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश डिग्रवाल ने कहा कि स्काउट गाइड कार्यालय में ढांचागत विकास हेतु सतत रूप से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रपति स्काउट उमेश रोहिल्ला, सहायक लीडर ट्रेनर विजय गर्वा,अमरचंद, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रामदेव सिंह गढ़वाल, सहायक सचिव झुंझुनू। रामकिशन सैनी,सुरेंद्र कुमार, रेंजर मनीषा आदि उपस्थित रहे।
डिग्रवाल के जिला कोषाध्यक्ष बनने पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त अशोक कुमार शर्मा,जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा,जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंघानिया, सी.ओ. स्काउट महेश कालावत, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर चिरंजीलाल शर्मा, स्काउट गाइड सचिवों, स्काउटर गाइडर एवं जिले के अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
🙏महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट झुंझुनूं

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube