ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भगेगा में स्काउट-गाइड ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, चलाया स्वच्छता अभियान*

By Goapl Gupta · 29 Apr 2026 · 113 views
*भगेगा में स्काउट-गाइड ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, चलाया स्वच्छता अभियान*
*भगेगा, 29 अप्रैल 2026*
राजस्थान राज्य भारत स्काउट-गाइड के तत्वावधान में सविता उच्च माध्यमिक विद्यालय भगेगा के मैदान पर सेवा कार्य आयोजित किए गए।

भीषण गर्मी को देखते हुए राजस्थान राज्य भारत स्काउट छात्रों सुमित, सचिन, धीरज, ललित, लकी, राजेश, परवीन, हिमांशु, हेमराज आदि ने विद्यालय परिसर एवं ग्राम भगेगा में जगह-जगह पक्षियों के लिए मिट्टी के परिंडे लगाए और उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया। इसके साथ ही विद्यालय के आस-पास के पेड़-पौधों में पानी डाला गया।

छात्रों ने पशु-पक्षियों के जल स्रोतों व खेलों की साफ-सफाई की तथा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा एकत्रित किया।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक एवं स्काउट यूनिट लीडर फतेहचंद गुर्जर सहित स्टाफ सदस्य रूडाराम यादव, चेतन सेन, सपना देवी, रीना राजपूत, अशोक कुमार, किशोर कुमार, संतोष देवी आदि उपस्थित रहे।

विद्यालय निदेशक ने बताया कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य सेवा भाव जगाना है। इस प्रकार के कार्य बच्चों में पर्यावरण व जीव-दया के प्रति संवेदना विकसित करते हैं।

ग्रामवासियों ने स्काउट-गाइड टीम के इस पुनीत कार्य की सराहना की और सभी छात्रों को साधुवाद दिया। अच्छे कार्य के लिए सीकर से बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर ने धन्यवाद दिया

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube