घर-घर यज्ञ कार्यक्रम का आह्वान
By Goapl Gupta ·
04 May 2026 ·
15 views
घर-घर यज्ञ कार्यक्रम का आह्वान
उदयपुर विवेक अग्रवाल।
गैलेक्सी एमराल्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर, आर्य समाज दिल्ली के “घर-घर यज्ञ” आव्हान के अंतर्गत सोसाइटी परिसर में भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी अध्यक्ष अशोक जावेरिया ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। वहीं सोसाइटी सचिव डॉ. संदीप गर्ग ने हवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आशा व्यक्त की कि इस यज्ञ से सोसाइटी में सुख, शांति एवं स्वस्थ वातावरण का संचार होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में प्रज्ज्वलित हुई यह दिव्य ज्योति सभी सदस्यों को आपसी प्रेम, एकता एवं प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करेगी।
उपाध्यक्ष दिनेश कुमावत ने भी हवन की महत्ता बताते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर किया गया एक अद्भुत एवं दिव्य आयोजन बताया।
यज्ञ प्रमुख शास्त्री डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने अपने मधुर कंठ, गहन ज्ञान एवं अनुभव के आधार पर अत्यंत सरल एवं सहज भाषा में प्रत्येक मंत्र एवं श्लोक का अर्थ समझाते हुए अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण हवन संपन्न कराया, जिससे सभी उपस्थित जनों को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई।
कार्यक्रम संयोजक एवं कोषाध्यक्ष डॉ. विनय शाह ने समग्र यज्ञ की व्यवस्थाओं का सफल संचालन करते हुए विश्वशांति हेतु यज्ञ के महत्व को विस्तार से बताया और इस आयोजन को साकार रूप दिया। मंदिर समिति की सदस्य संगीता मंडावत ने भी पूरे आयोजन में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे अत्यंत सफल एवं यादगार बना दिया। आयोजन के उपरांत स्नैहभोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने प्रसाद स्वरूप भोजन का आनंद लिया।