ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

कस्बे के राजकीय महाविद्यालय पाटन में स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

By Goapl Gupta · 04 May 2026 · 27 views
कस्बे के राजकीय महाविद्यालय पाटन में स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।

महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. योगेश कुमार सबल ने बताया कि प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया दिनांक 01 मई 2026 से प्रारंभ होकर 15 मई 2026 तक चलेगी। इसके पश्चात महाविद्यालय स्तर पर आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा तथा दिनांक 20 मई 2026 को अस्थायी वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन एवं ई-मित्र के माध्यम से शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची 27 मई 2026 को जारी की जाएगी तथा 29 मई 2026 को वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, रिक्त स्थानों के लिए श्रेणीवार प्रवेश प्रक्रिया भी संचालित की जाएगी, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से 04 जून 2026 तक चलेगी। अंतिम सूची का प्रकाशन 15 जून 2026 को किया जाएगा तथा 16 जून 2026 को विषय आवंटन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीणा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार समय पर आवेदन करें तथा आवश्यक दस्तावेज़ पूर्ण रूप से तैयार रखें।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube