ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बरार के विद्यालयों में ‘Transformative Tuesdays’ के तहत विधिक साक्षरता शिविर, 250+ छात्रों को बाल विवाह व घरेलू हिंसा के विरुद्ध किया जागरूक

By Goapl Gupta · 05 May 2026 · 18 views
बरार के विद्यालयों में ‘Transformative Tuesdays’ के तहत विधिक साक्षरता शिविर, 250+ छात्रों को बाल विवाह व घरेलू हिंसा के विरुद्ध किया जागरूक

राजसमंद / पुष्पा सोनी

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार “Transformative Tuesdays” कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद एवं तालुका विधिक सेवा समिति, भीम के तत्वावधान में मंगलवार को बरार स्थित विद्यालयों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन किया गया। “बाल विवाह और घरेलू हिंसा रोकें: बचपन और भविष्य की रक्षा करें” थीम के अनुरूप छात्रों को संवेदनशील बनाते हुए उन्हें कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, बरार में आयोजित कार्यक्रम में 130 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पैरालीगल वॉलंटियर पुष्पा सोनी ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा का अधिकार, लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा विभिन्न नालसा योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात महाराणा प्रताप माध्यमिक विद्यालय, बरार में भी विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक विद्यार्थियों को महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानून, स्थायी लोक अदालत, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए अपने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान सरल एवं प्रभावी तरीके से किया गया।

दोनों शिविरों के दौरान 250 से अधिक विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता से संबंधित पैंफलेट वितरित किए गए और जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक छात्रों एवं आमजन तक विधिक सेवाओं का लाभ पहुंच सके। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बाल विवाह व घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube